उत्तराखंड : जंगल में बीट वॉचर की हत्या, कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट

हल्द्वानी के टांडा जंगल क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां वन विभाग में तैनात बीट वॉचर मेवा लाल की अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हत्या बेहद बेरहमी से की गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर जांच जारी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।

घटना के बाद वन विभाग के कर्मचारियों में भी भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 
 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के दिए निर्देश

Sat May 23 , 2026
पौड़ी : जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र थपलियाल द्वारा जनपद मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय, वन स्टॉप सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र लक्ष्मीनारायण मोहल्ला तथा आंगनबाड़ी केंद्र हिसारिया मोहल्ला का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने विभागीय कार्यों की गुणवत्ता एवं योजनाओं के क्रियान्वयन का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों एवं […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!