निर्जला एकादशी पर हिन्दू जागरण मंच ने लगाया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को वितरित की लस्सी व शिकंजी

  • भीषण गर्मी में राहगीरों को मिली राहत, सेवा कार्यों के माध्यम से दिया मानवता का संदेश

कोटद्वार : निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर हिन्दू जागरण मंच द्वारा श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए लस्सी और शिकंजी वितरण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने शीतल पेय ग्रहण कर राहत महसूस की। कार्यक्रम में मंच के कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह एवं सेवा भाव के साथ लोगों की सेवा की।

सेवा, संस्कार और समाजहित हमारी संस्कृति की पहचान – सौरभ गोदियाल

हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक सौरभ गोदियाल ने कहा कि निर्जला एकादशी सनातन धर्म का अत्यंत महत्वपूर्ण और पुण्यदायी पर्व है। शास्त्रों में इस व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। हिन्दू जागरण मंच द्वारा इस अवसर पर लस्सी एवं शिकंजी वितरण का आयोजन समाज सेवा की भावना से किया गया। वर्तमान समय में भीषण गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में राहगीरों और श्रद्धालुओं को शीतल पेय उपलब्ध कराना एक छोटा लेकिन सार्थक प्रयास है। हमारी भारतीय संस्कृति में सेवा को सर्वोच्च धर्म माना गया है। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए हमें ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। हिन्दू जागरण मंच सदैव सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय रहा है और आगे भी समाज में जागरूकता, सेवा एवं संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

मानव सेवा भी भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा – प्रीतम नेगी

मंच के जिला सहसंयोजक प्रीतम नेगी ने कहा कि धर्म के साथ-साथ मानव सेवा भी भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं।

स्थानीय लोगों ने हिन्दू जागरण मंच के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा और सद्भाव की भावना को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम का समापन सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना के साथ हुआ। इस अवसर पर जिला संयोजक सौरभ गोदियाल, जिला सहसंयोजक प्रीतम नेगी, अनूप ध्यानी, नगर संयोजक सत्यप्रकाश, नगर सहसंयोजक बबलू नेगी, राकेश अग्रवाल, रविन्द्र बिष्ट, संदीप डोबरियाल, आनंद गोस्वामी, सत्यपाल सिंह, सतेंद्र बिष्ट, सुरेश, कमल नेगी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 03 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, तैयार हुई उत्तराखंड की सबसे बड़ी EWS आवासीय परियोजनाओं में से एक

Thu Jun 25 , 2026
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत रुद्रपुर के बागवाला में साकार हो रहा 1872 परिवारों का आशियाने का सपना, जल्द लाभार्थियों को सौंपी जाएंगी चाबियां रुद्रपुर/देहरादून : गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने के संकल्प के साथ उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार मिलकर एक ऐसी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!