रामझूला घूमने आई पर्यटक महिला का गुम हुआ डेढ़ लाख का सामान पुलिस की तत्परता से हुआ बरामद

ऋषिकेश। आज 27 जून 2026 को सीमा देवी, निवासी दिल्ली अपने पुत्र एवं पुत्री के साथ यात्रा पर ऋषिकेश आई थीं। इस के दौरान परमार्थ निकेतन घाट पर गंगा स्नान करते समय उनका एक छोटा पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें उनके एक जोड़ी सोने के कुंडल (अनुमानित कीमत लगभग ₹1,50,000/-) एवं ₹7,600/- नगद राशि रखी हुई थी।

अपने कीमती व महत्वपूर्ण सामान के गुम होने से परेशान होकर सीमा देवी द्वारा चौकी रामझूला में इस संबंध में सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल सुवर्धन, हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह एवं पीआरडी जवान विमल बिष्ट द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए अथक प्रयास एवं खोजबीन शुरू की गई।

पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई, मेहनत एवं सतर्कता के परिणामस्वरूप महिला का गुम हुआ पर्स तथा उसमें रखी समस्त सामग्री सकुशल बरामद कर उन्हें सुपुर्द कर दी गई। अपना खोया हुआ पर्स, सोने के कुंडल एवं नगदी राशि वापस मिलने पर सीमा देवी व परिजनों द्वारा पुलिस टीम द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पेट्रोल पंपों पर बिकेगा उत्तराखण्ड का स्वाद, हिलान्स आउटलेट से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार

Sat Jun 27 , 2026
देहरादून : उत्तराखण्ड के पहाड़ों में अब केवल मौसम का मिजाज ही नहीं बदल रहा, बल्कि यहाँ की ग्रामीण महिलाओं की तकदीर भी एक नया मोड़ ले रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और महिला सशक्तिकरण के विजन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में धरातल […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!