राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में दीक्षारंभ समारोह सम्पन्न

जोशीमठ। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में शनिवार को नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए भव्य “दीक्षारंभ समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो.डॉ. पंकज कुमार ने की। समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “आज का दिन आपके जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। महाविद्यालय में आपका प्रवेश केवल नए सत्र की शुरुआत नहीं, बल्कि ज्ञान, व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और संस्कारों की नई यात्रा का आरम्भ है। हमारा महाविद्यालय केवल डिग्री देने का संस्थान नहीं, बल्कि ऐसे उत्तरदायी और सक्षम नागरिक तैयार करने का केंद्र है जो समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।”

उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक उत्तरदायित्वों से अवगत कराया। उन्होंने छात्रों से नियमित अध्ययन, समय के सदुपयोग और शिक्षकों से संवाद बनाए रखने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि “आज से यह महाविद्यालय आपका परिवार है। किसी भी शैक्षणिक या व्यक्तिगत समस्या के लिए आप निःसंकोच प्राचार्य और शिक्षकों से संपर्क कर सकते हैं।” कार्यक्रम का संचालन _डॉ. नवीन पंत_ ने किया। इस दौरान नवप्रवेशी छात्रों को महाविद्यालय के समस्त संकायों, पाठ्यसहगामी प्रकोष्ठों और शिक्षण गतिविधियों की जानकारी दी गई। समारोह में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण और कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बुग्यालों में रात्रि प्रवास को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी, उत्तराखण्ड के ट्रैकिंग पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

Sat Aug 1 , 2026
चमोली। उत्तराखण्ड के विश्व प्रसिद्ध बुग्यालों में ट्रैकिंग और साहसिक पर्यटन के शौकीनों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सर्वोच्च न्यायालय ने कुछ शर्तों के साथ बुग्याल क्षेत्रों में रात्रि प्रवास की अनुमति दे दी है। इस फैसले से चमोली सहित राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग, कैंपिंग और […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!