डीएम विशाल मिश्रा ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, नौनिहालों से संवाद कर जानी उनकी रुचियां

रुद्रप्रयाग : जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने संगम बाजार  स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित गतिविधियों एवं बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने नौनिहालों के साथ संवाद कर उनकी रोजमर्रा की गतिविधियों, पढ़ाई और रुचियों के बारे में जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने बाल विकास सयोजक अधिकारी शैली प्रजापति से आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए संचालित गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। बाल विकास सयोजन अधिकारी ने बताया कि केंद्र में 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों को प्रतिदिन पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही खेल-खेल में बच्चों को गिनती, अक्षर ज्ञान और कविताएं सिखाई जाती हैं, जिससे सीखने की प्रक्रिया को रोचक और सहज बनाया जा सके।
इस दौरान जिलाधिकारी ने नौनिहालों से उनके नाम पूछने के साथ ही उनकी पसंद और रुचियों के बारे में भी बातचीत की तथा उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों के साथ सहज संवाद करते हुए जिलाधिकारी ने उनकी गतिविधियों में रुचि दिखाई और उन्हें प्रोत्साहित किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों को टॉफियां भी वितरित की टॉफी पाकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर क्षेत्रीय सुपरवाइजर नर्मदा काला, आंगनबाड़ी कार्यकत्री गायत्री एवं आंगनबाड़ी सहायिका दीपा मौजूद रहीं।



Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संवेदनशील क्षेत्रों में 24×7 निगरानी, हाईटेक कैमरों से आपदा प्रबंधन को मिला तकनीक सहारा, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कहा – आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई मजबूती

Wed Aug 12 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में जनपद देहरादून में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। अतिवृष्टि एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जनपद […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!