पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत बने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार, 17 अगस्त 2026 को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की। 

आपको बता दें , इस नई टीम में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। 

तीरथ सिंह रावत के साथ वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव, बैजयंत पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, भारती प्रवीण पवार समेत कुल 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिली है, जबकि पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। 

 

उत्तराखण्ड के लिए हुई अहम नियुक्ति

बताते चलें, कि तीरथ सिंह रावत उत्तराखण्ड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं और वर्ष 2021 में उन्होंने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने को उत्तराखण्ड की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरेला समापन पर मुंबई में गढ़वाल भ्रातृ मंडल ने किया वृक्षारोपण, महिलाओं को बांटे तुलसी के पौधे

Mon Aug 17 , 2026
मुंबई। उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण की परंपरा से जुड़े लोकपर्व हरेला के समापन अवसर पर मुंबई में गढ़वाल भ्रातृ मंडल की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दहिसर स्थित कोंकणी पाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस दौरान बड़ी संख्या […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!