उत्तराखंड : मेला मंच की रेलिंग से लटके मिले छात्र और छात्रा के शव, हत्या या आत्महत्या?

चमोली: नंदानगर ब्लॉक के रामणी गांव में सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक छात्र और एक छात्रा के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। दोनों के शव गांव में स्थित मेला मंच की रेलिंग से लटके मिले हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

चमोली जिले के नंदानगर ब्लॉक के रामणी गांव में सुबह एक छात्र और एक छात्रा के शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, दोनों के शव गांव में स्थित मेला मंच की रेलिंग से लटके हुए मिले। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। फिलहाल दोनों की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद घटनास्थल की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

24 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘बंडखोर’, छह महिलाओं के संघर्ष की कहानी

Wed Sep 9 , 2026
मुंबई। महिलाओं के संघर्ष, आत्मसम्मान और अपने अस्तित्व के लिए आवाज उठाने की कहानी कहने वाली निर्देशक महेश मांजरेकर की फिल्म ‘बंडखोर’ 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में मुंबई में आयोजित एक समारोह में लॉन्च किया गया। महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!