महिला कबड्डी में भारत का स्वर्णिम दांव, ईरान को 37-34 से हराया

नागोया। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को 37-34 से हराकर खिताब बरकरार रखा। इसके साथ ही भारत ने 2026 एशियाई खेलों में अपना तीसरा स्वर्ण पदक हासिल किया।

टोकाई सिटिजन जिम्नेजियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। मध्यांतर तक भारत 22-16 से आगे था। हालांकि दूसरे हाफ में ईरान ने जोरदार वापसी करते हुए अंतर कम किया और एक समय स्कोर 27-26 तक पहुंच गया। अंतिम मिनटों में भारतीय खिलाड़ियों ने संयम बनाए रखा और मुकाबला 37-34 से अपने नाम कर लिया।

भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। ग्रुप चरण में भारत ने बांग्लादेश को 42-21, ईरान को 37-23 और जापान को 50-25 से हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में नेपाल को 48-24 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई।

इस जीत के साथ भारत ने महिला कबड्डी में अपना चौथा एशियाई खेल स्वर्ण पदक हासिल किया। भारत ने इससे पहले 2010, 2014 और 2022 में महिला कबड्डी का स्वर्ण जीता था। 2018 में ईरान ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। वहीं, शुक्रवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कमलजीत और सुरुचि सिंह की भारतीय जोड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किया था।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ईडी कार्यालय पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, 2016 भर्ती परीक्षा मामले में हुई पूछताछ

Sat Sep 26 , 2026
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के देहरादून स्थित कार्यालय पहुंचे। ईडी ने उन्हें वर्ष 2016 की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। रावत को यह नोटिस […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!