कोटद्वार के युग प्रताप सिंह ने जीता कांस्य, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन

पौड़ी : खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन रांसी खेल मैदान स्थित इंडोर हॉल में किया गया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के अंडर-14 और अंडर-19 आयुवर्ग में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विधानसभाओं से पहुंचे खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। 

अंडर-19 बालक वर्ग बैडमिंटन एकल में चौबट्टाखाल विधानसभा के अनुराग नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि श्रीनगर के दक्ष ने द्वितीय और रुद्रप्रयाग के सागर नेगी तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-14 बालक वर्ग एकल में रुद्रप्रयाग विधानसभा के अभिनव तरवाड़ा ने प्रथम, पौड़ी के अक्षत रावत ने द्वितीय और कोटद्वार युग प्रताप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक वर्ग में पौड़ी की जोड़ी ने प्रथम, श्रीनगर द्वितीय और नरेंद्रनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग की डबल्स प्रतियोगिता में श्रीनगर ने प्रथम, नरेंद्रनगर ने द्वितीय और रामनगर ने तृतीय स्थान हासिल किया। 

इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी आगामी मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्राफी में प्रतिभाग करेंगे।

इस अवसर पर व्यायाम प्रशिक्षक मनोज भारती, ललित राणा, प्रियंका, अतुल गुसाईं, आदेश बहुगुणा, अजयपाल असवाल सहित अन्य उपस्थित रहे। 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदरीनाथ धाम की मर्यादा पर प्रशासन सख्त, तेज साउंड और बिना अनुमति आयोजन पर रोक

Sun Sep 27 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम समेत चमोली जिले के धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। धार्मिक स्थलों के आसपास तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम के इस्तेमाल और उनकी गरिमा प्रभावित करने वाले कार्यक्रमों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!