अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए लैंसडाउन भर्ती कार्यालय ने दी जानकारी, पंजीकरण शुरू

कोटद्वार : गढ़वाल मंडल के लिए अगले वर्ष 2027 को होने वाली भर्ती को लेकर सेना भर्ती कार्यालय लैंसडाउन ने जानकारी दी है, जिसमें बताया कि ज़ोनल भर्ती कार्यालय, लखनऊ के निर्देशों के तहत सेना भर्ती कार्यालय, लैंसडाउन, उत्तराखंड, अब वर्ष 2027 के लिए अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों के चयन परीक्षण के लिए अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार कर रहा है।

जिसमें गढ़वाल क्षेत्र (हरिद्वार, देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग) जिलों के अधिवासों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण 13 फ़रवरी से खुल चुका है और ये 1 अप्रैल 2026 तक चलेगा। CEE नामक ऑनलाइन परीक्षा 1 जून से 15 जून 2026 तक निर्धारित की जाएगी।

बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण और भर्ती की अधिसूचना www.joinindianarmy.com वेब साइट पर उपलब्ध है। पंजीकरण के दौरान किसी भी समस्या के मामले में उम्मीदवारों से हेल्पलाइन नंबर 7456874057 पर संपर्क कर सकते है। किसी भी अन्य सहायता के लिए उम्मीदवार एआरओ, लैंसडाउन को रिपोर्ट कर सकते हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड : ग्राम प्रधान जेल में बंद, फिर भी हो गया 10 लाख से ज्यादा का घोटाला, आखिर कैसे?

Fri Feb 27 , 2026
रुद्रपुर/किच्छा : उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र के ग्राम दरऊ में सरकारी धन के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान नाजिया बी, जो 13 दिसंबर 2025 से पौड़ी जेल में बंद हैं, उनके डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) का इस्तेमाल कर सरकारी खाते […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!