ज्योतिर्मठ : गोरंग गांव में गौशाला में लगी भीषण आग, सेना की आइबेक्स ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

ज्योतिर्मठ : नगर क्षेत्र के गोरंग गांव मे वैभव सकलानी की गौशाला में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गौशाला के भीतर रखा सामान और छत पर रखी चारा घास घास जलकर राख हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही भारतीय सेना की ‘आइबेक्स ब्रिगेड’ (Ibex Brigade) के जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए मोर्चा संभाला। आइबेक्स वॉरियर्स ने नागरिक प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कुछ ही मिनटों में बचाव कार्य शुरू किया और धधकती लपटों पर काबू पाकर आग को आसपास के घरों तक फैलने से रोक लिया। राहत की बात यह रही कि समय रहते मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

पीड़ित वैभव सकलानी ने बताया कि हालांकि फायर सर्विस और सेना की मदद से आग बुझा ली गई, लेकिन घास और अन्य सामग्री जलने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने भारतीय सेना के जवान और अधिकारियों का इस सहयोग के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि सेना के जवान समय रहते मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में उन्होंने काफी बड़ी मदद की है

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हर विकासखंड में रेडियोलॉजिस्ट, टेक्नीशियन और महिला डॉक्टर होंगे तैनात

Mon Mar 2 , 2026
श्रीनगर : प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के बेस चिकित्सालय श्रीनगर में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि देश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाना सरकार की सर्वोच्च […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!