ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून : ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को अपने कैंप कार्यालय में ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री जोशी ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र पोषित योजनाओं में बीवी जीरामजी, एनआरएलएम, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना तथा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना की प्रगति पर चर्चा की। इसके साथ ही राज्य वित्त पोषित योजनाओं जैसे मेरा गांव मेरी सड़क, मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना तथा एकीकृत आजीविका सहायता परियोजना के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की।

विभागीय मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समयसीमा में योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को भी समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के आजीविका संवर्धन पर जोर देते हुए अधिकारियों को महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने और उनके आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए ठोस कदम उठाने को कहा।

बैठक के दौरान ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के उत्पादों को आर्मी की कैंटीन में उपलब्ध कराने के विषय में भी चर्चा की गई ताकि प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय उत्पादों को बड़ा बाजार मिल सके और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। बैठक में अपर सचिव ग्राम्य विकास झरना कमठान, आयुक्त ग्राम्य विकास अनुराधा पाल सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक विश्राम गृहों के उच्चीकरण और शहीद द्वार निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

Fri Mar 6 , 2026
देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!