डीजीपी ने भराड़ीसैण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल

गोपेश्वर (चमोली)।  भराड़ीसैण में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा ड्यूटी में विपरीत परिस्थितियों के बीच काम रहे पुलिसकर्मियों का डीजीपी दीपम सेठ ने हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को पीठ थपथपाते हुए उनके हौसले की दाद दी। दरअसल बजट सत्र के दौरान पुलिसकर्मी विपरीत परिस्थितियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था के मोर्चे पर डटे हुए है। इस दौरान उन्हें भारी कठिनाईयों का भी सामना करना पड़ रहा है। कई पुलिसकर्मी तो भराड़ीसैण के जंगलों में ही निर्जन स्थानों पर अपने दायित्वों का निवर्हन कर रहे हैं। ड्यूटी पर तैनात पुलिस, पीएसी, एसडीआरएफ, अभिसूचना, आईआरबी के जवानों के बीच पहुंच कर डीजीपी ने उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच अपने दायित्वों का निवर्हन कर रहे जवानों से सीधा संवाद भी किया। उन्होंने फीडबैक भी लिया और कठिनाईयों पर भी चर्चा की। 

डीजीपी दीपक सेठ ने कहा कि भराड़ीसैंण की भौगोलिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं और विधानसभा सत्र के दौरान जुलूस-प्रदर्शन जैसी स्थितियों के कारण सुरक्षा व्यवस्था और अधिक संवेदनशील हो जाती है। इसके बावजूद यहां तैनात पुलिसकर्मी पूरी तत्परता, अनुशासन और प्रशिक्षण के साथ हर परिस्थिति का डटकर सामना कर रहे हैं। उनका कहना था कि जब भी भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित होता है, तो तब प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पुलिस बल यहां ड्यूटी के लिए तैनात हो जाता है। इसके चलते पुलिस मुख्यालय के लिए भी व्यवस्था बनाना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। पुलिसकर्मियों से वन-टू-वन संवाद कर उन्होंने खानपान, रहने, ड्यूटी व्यवस्थाओं और व्यक्तिगत समस्याओं की भी जानकारी ली। जवानों से ड्यूटी, रहने-खाने की व्यवस्था और फील्ड डिप्लॉयमेंट को लेकर महत्वपूर्ण फीडबैक लेते हुए डीजीपी ने कहा कि यह एक बेहतर अवसर है जब पुलिसकर्मी ग्राउंड जीरो पर काम करने के दौरान सुझाव भी दे रहे है। इससे भविष्य कार्ययोजना को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि कई बार पुलिसकर्मियों की निजी, पारिवारिक या पोस्टिंग से जुड़ी समस्याएं पुलिस मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाती। इस तरह के संवाद से समस्याओं को समझने और समाधान की दिशा में कदम बढ़ाने का मौका मिलेगा।  संवाद के दौरान जवानों ने अपनी निजी, पारिवारिक, स्वास्थ्य संबंधी और पोस्टिंग से संबंधित समस्याओं को महानिदेशक के सम्मुख रखा। डीजीपी ने आश्वासन दिया कि पुलिस मुख्यालय स्तर पर इन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; डीएम सविन बसंल ने दिए निर्देश

Fri Mar 13 , 2026
एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 व बीएनएस के प्राविधानों के अन्तर्गत होगी कार्यवाही, डीएम ने दिए निर्देश एजेसियों पर गैस वितरण का अवैध संग्रहण, व्ययपर्वतन बिचौंलियों की संलिप्तता, अवैध रिफिलिंग पाए जाने पर गैस एजेंसियों होगी सील एलपीजी गैस वितरण समस्या निस्तारण […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!