LPG आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 3 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण

पौड़ी : जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने तथा अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशानुसार शनिवार को पूर्ति विभाग की टीमों द्वारा व्यापक स्तर पर औचक निरीक्षण अभियान संचालित किया गया। 

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में अभियान के तहत 3 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया। जिनमें कोटद्वार, थलीसैंण और पौड़ी में एक–एक गैस गोदाम का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने बताया कि एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां भी किसी प्रकार की अनियमितता पायी जाएगी, वहां तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून दिल्ली ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण किया

Thu Apr 16 , 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण रोजगार और पर्यटन का पर्याय बनेगा ग्रीन कॉरिडोर देहरादून: 14 अप्रैल।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को दिल्ली- देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण किया इसके साथ ही उत्तराखंड के लिए रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर शुरू हो गया है। […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!