पौड़ी गढ़वाल : घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर 13800 रुपये का जुर्माना

पौड़ी : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने तथा अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पूर्ति विभाग द्वारा व्यापक औचक निरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत गैस गोदामों, पेट्रोल पंपों एवं विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गयी।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 18 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इनमें 12 गैस गोदाम तथा 06 व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल रहे। उन्होंने बताया कि रसिया महादेव बीरोंखाल क्षेत्र में 06 घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक दुरुपयोग करने के दृष्टिगत 13800 रुपये की चालानी कार्यवाही की गयी।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि दुगड्डा, पौड़ी, कोट-खोलाचौरी, सतपुली व लैंसडाउन क्षेत्र में 01 -01, श्रीनगर व रिखणीखाल-उफरैंखाल क्षेत्र में 02-02 गैस गोदामों तथा कोटद्वार क्षेत्र में 03 गैस गोदामों का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने बताया कि जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी एवं जमाखोरी को रोकने के लिए विभाग द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। सभी गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने तथा अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर संबंधित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक सहित विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गरुड़चट्टी-नीलकंठ मोटर मार्ग का पैचवर्क हर हाल में 15 मई तक पूरा करें अधिकारी – डीएम स्वाति एस. भदौरिया

Tue Apr 21 , 2026
यमकेश्वर : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने यमकेश्वर के मोहनचट्टी स्थित विकसित किए जा रहे आयुर्वेदिक विलेज जोगियाणा में निर्माणाधीन योगा हॉल एवं पंचकर्म यूनिट के साथ-साथ गरुड़चट्टी–नीलकंठ मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयुर्वेदिक विलेज की परिकल्पना के अनुरूप कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!