बिना ट्यूशन 97% अंक : तन्वी सुंद्रियाल का शानदार प्रदर्शन, प्रशासनिक सेवा है लक्ष्य

देहरादून: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से घोषित आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में देहरादून की छात्रा तन्वी सुंद्रियाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल की छात्रा तन्वी ने आईएससी 12वीं की विज्ञान (पीसीएम) संकाय में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया है। खास बात यह रही कि तन्वी ने यह सफलता बिना किसी ट्यूशन के हासिल की।

तन्वी ने बताया कि उन्होंने नियमित अध्ययन, एकाग्रता और समय प्रबंधन के बल पर यह उपलब्धि पाई। उन्होंने किसी भी विषय के लिए अलग से कोचिंग नहीं ली, बल्कि स्कूल की कक्षाओं और शिक्षकों के मार्गदर्शन को ही पर्याप्त माना।

अपनी सफलता का श्रेय तन्वी ने अपने स्कूल, शिक्षकों और माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार और शिक्षकों के सहयोग ने उन्हें लगातार बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।

तन्वी का लक्ष्य आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में करियर बनाना है। उनके पिता केंद्रीय सेवा में अधिकारी हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। तन्वी की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि स्कूल और क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

10 हजार की उधारी बनी कत्ल की वजह, महीने पुराने मर्डर का खुलासा

Fri May 1 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। एक महीने पहले अलकनंदा नदी किनारे मिले अज्ञात शव के सनसनीखेज हत्याकांड का चमोली पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि महज 10 हजार की उधारी और सार्वजनिक अपमान इस हत्या की वजह बना। घटना के अनावरण पर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!