यमकेश्वर : राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत विकासखंड यमकेश्वर की न्याय पंचायत बड़ोलीबड़ी के अंतर्गत विकास खंड सभागार में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता तहसीलदार वैभव जोशी ने की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन पर जन-जन की सरकार, […]
भराड़ीसैंण (चमोली)। विधानसभा बजट सत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ ने भराड़ीसैंण की विषम भौगोलिक परिस्थितियों में ड्यूटी कर रहे पुलिस बल के साथ सीधा संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया। डीजीपी ने जिला पुलिस, पीएसी, एसडीआरएफ, फायर और अभिसूचना इकाई के अधिकारियों व […]
जोशीमठ : नगर पालिका परिषद जोशीमठ द्वारा गुरुवार, को शहरी विकास विभाग की ‘स्वास्थ्य आरोहण’ योजना के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में जुटे पर्यावरण मित्रों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा के […]
गैरसैंण : उत्तराखंड विधानसभा के भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में चल रहे बजट सत्र में स्वास्थ्य योजना को लेकर विपक्ष ने सरकार पर जोरदार हमला बोला। विपक्षी विधायकों ने राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना (गोल्डन कार्ड योजना) के अंशदान आधारित ढांचे पर सवाल उठाए, जिसमें कर्मचारियों और पेंशनरों से मासिक अंशदान लिया जाता […]
जोशीमठ। सीमांत नगर जोशीमठ के सिंहधार वार्ड में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा, जब लंबे समय से दरारों की मार झेल रहा मोहनलाल का पुश्तैनी पत्थर का भवन अचानक भरभराकर ढह गया। घटना दोपहर की है जब मकान का आधा हिस्सा अचानक गिर गया, जिसमें मोहनलाल, उनकी पत्नी […]
गोपेश्वर (चमोली)। जनपद के नंदा नगर घाट क्षेत्र के तेफना में बीते 10 मार्च 2026 को एक महिला लावारिस अवस्था में घूमती हुई पाई गई, जिसे वन स्टॉप सेंटर और मारिया आश्रम की टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू के उपरांत गुरुवारको महिला का जिला […]
ज्योतिर्मठ : सीमांत विकासखंड ज्योतिर्मठ में पिछले चार दिनों से रसोई गैस की किल्लत ने विकराल रूप ले लिया है। ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम में आई तकनीकी खराबी और सर्वर डाउन होने की वजह से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार से शुरू हुई यह समस्या […]
प्रशांत वाजपेयी : आज भारत की स्वतंत्रता संग्राम में अपनी अदम्य साहस और समर्पण के लिए जानी जाने वाली महान क्रांतिकारी कमला दास गुप्ता की 119वीं जन्म जयंती मनाई जा रही है। 11 मार्च 1907 को ढाका (वर्तमान बांग्लादेश) के बिक्रमपुर में एक सम्मानित बंगाली वैद्य परिवार में जन्मीं कमला […]
गोपेश्वर (चमोली)। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राज्य में खिलाड़ियों को खेल सुविधाएं देने के निमित्त हर ब्लाॅक में मिनी स्टेडियम बनाए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। कहा कि सरकार ने इस बार बजट में इस बात का प्रावधान भी किया है। खेल मंत्री ने […]
गोपेश्वर (चमोली)। वन अधिनियम के कारण राज्य में विधिवत स्वीकृति के 206 तथा सैद्धांतिक स्वीकृति के 713 मामले विभिन्न योजनाओं के लंबित चल रहे हैं। इस तरह कुल 909 योजनाएं वन अधिनियम की भेंट चढ़ी हुई है। विधायक खजान दास ने सवाल किया था कि राज्य में सड़कों के नवनिर्माण […]
