उत्तराखंड में हादसा, वाहन खाई में गिरा, तीन घायल

रुद्रप्रयाग। जिले के बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह करीब 10 बजे दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ टीम, जखोली पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव दल ने खाई में उतरकर सभी घायलों का रेस्क्यू किया और उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली भेजा। घायलों में वाहन चालक राजीव कुमार (46) निवासी ललूड़ी जखोली, गजेन्द्र सिंह (40) निवासी काण्डई मयाली तथा छुम्मा देवी (55) निवासी बुढना शामिल हैं। इनमें छुम्मा देवी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीनगर पुलिस ने हिट एंड रन मामले का किया सफल अनावरण, आरोपी चालक गिरफ्तार

Sun Jun 21 , 2026
श्रीनगर : 09 जून 2026 को राधा निवासी श्रीनगर द्वारा कोतवाली श्रीनगर में एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें अवगत कराया गया कि दिनांक 03.06.2026 को उनके पिता अनिल चौहान (उम्र 48 वर्ष) साइकिल से उफल्डा से श्रीनगर आ रहे थे। इसी दौरान मालढय्या के पास किसी अज्ञात […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!