देर रात गलियों में जमावड़े पर पुलिस सख्त

  • शिकायतों के बाद एक्शन मोड में गोपेश्वर पुलिस

गोपेश्वर (चमोली)। नगर की गलियों में देर रात युवाओं के झुंड बनाकर खड़े रहने, नशे से जुड़ी गतिविधियों और राह चलती महिलाओं एवं युवतियों को असहजता होने की शिकायतों के बाद गोपेश्वर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में विशेष गश्त कर अनावश्यक रूप से समूह बनाकर खड़े युवाओं से पूछताछ की।

पुलिस ने देर रात तक बिना किसी उचित कारण के बाहर घूम रहे युवाओं को समझा कर घर भेजा। सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक जमावड़ा लगाने और ऐसी गतिविधियों से बचने की हिदायत दी, जिनसे आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं युवतियों को परेशानी या असुरक्षा महसूस हो। पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य युवाओं को परेशान करना नहीं, बल्कि नगर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ महिलाओं और युवतियों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना है। युवाओं को नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : घर में घुसकर महिला से मारपीट कर मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat Oct 24 , 2026
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में यमकेश्वर क्षेत्र में घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने, उसे डराने-धमकाने और मोबाइल फोन लूटकर फरार होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!