नीति आयोग के उप सचिव गौरव कटियार ने की संपूर्णता अभियान 2.0 की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

हरिद्वार : आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी विकासखंड के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 की प्रगति की समीक्षा हेतु नीति आयोग, भारत सरकार से गौरव कटियार, उप सचिव एवं अमितेश पांडेय, कंसलटेंट की अध्यक्षता में विकास भवन, हरिद्वार के कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार के साथ जनपद के समस्त रेखीय विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत चिन्हित इंडिकेटर्स को संतृप्त किए जाने हेतु अब तक आयोजित गतिविधियों एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार द्वारा अवगत कराया गया कि निर्धारित इंडिकेटर्स में से 08 इंडिकेटर्स पूर्णतः संतृप्त किए जा चुके हैं, जबकि शेष इंडिकेटर्स को अप्रैल माह तक संतृप्त किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ।
बैठक के दौरान गौरव कटियार, उप सचिव, नीति आयोग द्वारा इंडिकेटर्स को समयबद्ध रूप से संतृप्त किए जाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा संबंधित विभागों को निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी विकासखंड में सेवा वितरण एवं विकास संकेतकों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
 








Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कर्नाटक के युवक ने अलकनंदा में लगाई छलांग, SDRF ने किया रेस्क्यू

Thu Apr 2 , 2026
ज्योतिर्मठ/गोविंदघाट। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर विष्णुप्रयाग से करीब तीन किलोमीटर आगे टंया पुल के पास गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कर्नाटक से आए एक 25 वर्षीय पर्यटक ने उफनती अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि युवक लहरों के साथ बहते हुए नदी के बीचों-बीच […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!