84 आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम

गोपेश्वर (चमोली)। बाल विकास विभाग की ओर से चमोली जिले की सभी नौ बाल विकास परियोजनाओं के तहत 84 आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लाभार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों को विभाग की योजनाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, नंदा गौरा योजना, स्कूल पूर्व शिक्षा, एनपीसीआई, डीबीटी और एफआरएस के बारे में बताया गया। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को मिलने वाली पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा संबंधी सेवाओं के बारे में भी बताया गया।

इस दौरान लाभार्थियों और ग्रामीणों से उनकी समस्याएं और सुझाव लिए गए। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों में अधिक से अधिक भागीदारी की बात कही। चमोली जिले में कुल 1078 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। निर्धारित रोस्टर के अनुसार 84 केंद्रों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटद्वार के युग प्रताप सिंह ने जीता कांस्य, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन

Sun Sep 27 , 2026
पौड़ी : खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन रांसी खेल मैदान स्थित इंडोर हॉल में किया गया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के अंडर-14 और अंडर-19 आयुवर्ग में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विधानसभाओं से पहुंचे खिलाड़ियों के […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!