नदी किनारे खेल रहा था बच्चा, मगरमच्छ ने बनाया शिकार

रुड़की : बुग्गावाला क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 12 साल के बच्चे की मगरमच्छ के हमले में मौत हो गई।

यह पूरा मामला बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंजारेवाला गांव का है। जानकारी के अनुसार, रामकुमार का 12 वर्षीय बेटा राम रहीम स्टोन क्रेशर के पास मौजूद था। इसी दौरान पानी में छिपे मगरमच्छ ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे अपने जबड़ों में दबाकर पानी में खींच ले गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बच्चे के शव को बरामद किया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी अंकुर शर्मा के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की गई।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस और प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें और बच्चों को अकेले न जाने दें।

वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड : Cell Broadcasting System टेस्ट, मोबाइल पर आएगा Emergency Alert

Sat May 2 , 2026
देहरादून : राज्य में आज आपातकालीन सूचना प्रसारण प्रणाली की जांच के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षण किया जा रहा है। आज सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से लोगों के मोबाइल फोन पर एक टेस्ट अलर्ट भेजा जाएगा। प्रशासन ने साफ किया है कि यह केवल एक परीक्षण संदेश है, इसलिए […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!