उत्तराखंड के ऊंचाई वाले जिलों में हिमस्खलन का खतरा, प्रशासन अलर्ट

देहरादून। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों में संभावित बर्फबारी और हिमस्खलन को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस संबंध में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के जिलाधिकारियों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी पत्र के अनुसार, रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान द्वारा शुक्रवार शाम 5 बजे से शनिवार शाम 5 बजे तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसमें राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है।

पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों को डेंजर लेवल-3 में रखा गया है, जहां हिमस्खलन का खतरा अधिक है। वहीं रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों को डेंजर लेवल-1 में शामिल किया गया है, जहां अपेक्षाकृत कम लेकिन संभावित जोखिम बना हुआ है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अधिक बर्फबारी की स्थिति में एवलांच (हिमस्खलन) का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों, पर्यटकों और यात्रियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

स्थानीय प्रशासन को भी आपदा प्रबंधन की तैयारियां दुरुस्त रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब सिर्फ ‘प्रॉम्प्ट’ से बनेंगे पूरे ऐप : Google AI Studio में बड़ा अपडेट, मिनटों में तैयार होंगे इंटरैक्टिव और मल्टीप्लेयर ऐप

Sun Mar 22 , 2026
टेक्नोलॉजी डेस्क। टेक दिग्गज Google ने अपने प्लेटफॉर्म Google AI Studio में बड़ा अपडेट पेश किया है। इस अपडेट के साथ कंपनी ने “फुल-स्टैक वाइब कोडिंग” एक्सपीरिएंस लॉन्च किया है, जिसका मकसद ऐप डेवलपमेंट को पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज बनाना है। कंपनी के मुताबिक, अब यूजर्स केवल […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!