विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन मजबूत करने पर मंथन

गोपेश्वर (चमोली)। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की कवायद तेज कर दी है। बुधवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित कांग्रेस कार्यालय में बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला की मौजूदगी में संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनता से सीधे संवाद बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने का आह्वान किया।

बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में नए सदस्यों के पार्टी से जुड़ने को कांग्रेस के संगठन विस्तार की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है और आने वाले समय में क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति दी जाएगी।

बैठक में कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास जताते हुए छह नए सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सुरेंद्र लाल आगरी मोहनलाल आर्य, गिरधारी सिंह सजवाण, शिशुपाल सिंह फरस्वाण, सावित्री कोहली, धर्मेंद्र शामिल रहे। नए सदस्यों का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं, पार्टी की पट्टिका और शॉल भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद सभी नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता की शपथ दिलाई गई। बैठक में पार्टी नेताओं ने संगठन के विस्तार और नए कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण, महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, भगत कनियाल, राजेंद्र सिंह रावत, मदन सेमवासी, शिवलाल आर्य, मनमोहन ओली, विजया कंडारी, लीला रावत, गोपाल रावत, हर्षवर्धन नेगी, प्रताप लाल, सोहन भारती, सूरज टकोला, बृजमोहन, अमित नेगी आदि मौजूद रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शंख पर सतपाल महाराज के बयान से गरमाई बदरीनाथ की सियासत

Thu Oct 1 , 2026
गौरव फरस्वाण ने उठाए सवाल, धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में संयम बरतने की अपील गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब शंख को लेकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बयान पर पहुंच गया है। महाराज ने कहा था कि बदरीनाथ मंदिर में शंख […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!