“जीते जी रक्तदान, जाते-जाते अंगदान” अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित, 73 लोगों ने किया रक्तदान

कोटद्वार : विमला-कुंदन सेवाग्राम एवं आधारशिला रक्तसमूह, कोटद्वार के तत्वावधान में स्वर्गीय कुणाल रावत (मृत्योपरांत अंगदानी) एवं स्वर्गीय मोहित चावला, पूर्व वरिष्ठ प्रोफेसर एवं जन संपर्क अधिकारी की स्मृति में “जीते जी रक्तदान जाते जाते अंगदान” जनजागरण जागरण अभियान के अंतर्गत 5 अप्रैल 2026 को बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मोटाढाक में श्रद्धांजलि स्वरूप स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

 

विमला कुंदन सेवाग्राम ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी गिरिराज सिंह रावत ने स्पष्ट किया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान एवं अंगदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त एवं अंग-प्रत्यारोपण संकल्पित कराना है। बाल भारती की NSS इकाई के स्वयंसेवियों द्वारा विगत 12 वर्षों से रक्तदान-अंगदान शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाई जा रही है। इस अवसर पर NSS के मंडलीय कार्यक्रम संयोजक पुष्कर सिंह नेगी द्वारा विद्यालय NSS इकाई का रक्तदान व अंगदान हेतु किए कार्यों की सराहना की।

विमला-कुंदन सेवाग्राम ट्रस्ट, भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय अंग एवं उत्तक प्रत्यारोपण संगठन (NOTTO) की अंगदान जागरूकता हेतु हितधारक सहयोगी संस्था है। अबतक 216 लोगों को NOTTO के साथ पंजीकरण कराकर अंगदान हेतु संकल्पित कर चुकी है। इस आयोजन का सुखद पहलू यह रहा कि आज भी 21 लोगों ने अंगदान संकल्प हेतु पंजीकरण कराया है एवं उन्हें NOTTO द्वारा जारी संकल्प पंजीकरण पत्र सौंपे गए।

कार्यक्रम के शुभारंभ पर आधारशिला रक्तसमूह के संचालक एवं वरिष्ट समाजसेवी रक्तपुरुष दलजीत सिंह ने “जीते जी रक्तदान जाते जाते अंगदान” जनजागरण अभियान की सफलता को प्रेरणादायक पहल बताया। इसी दौरान विमला-कुंदन सेवग्राम की अनुजा मरणोपरांत सम्पूर्ण देहदानी स्वर्गीय चंद्रकांता रावत जिनके अंगदान से आठ अंग जरुरतमन्द लोगों को नया जीवन उपहार में मिला तथा कोटद्वार के मृत्योपरांत नेत्रदान कर दृष्टिहीन लोगों दिव्य ज्योति प्रदान करने वाले स्व० कुणाल रावत, स्व० मदन मोहन सुन्द्रियाल, स्व० अशोक भाटिया, स्व० सुदेश भाटिया एवं स्व० विमला भाटिया को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके परिवारों द्वारा की गई अतुलनीय मानव सेवाभाव को याद किया गया।

इस अवसर पर श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून के सहयोग से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 100 रक्तदान हेतु पंजीकृत हुए जिसमे से 73 लोगों ने सफलता पूर्वक रक्तदान किया। श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून से समन्वयक एवं शिविर प्रबंधक अमित चंद्रा, डॉ पंखुड़ी, टेक्निशियन कुलदीप, आदित्य, सुहालिया, क्लर्क अमिता, विकास, शक्ति व सूरज आदि ने रक्तदान शिविर संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्य ट्रस्टी गिरिराज सिंह रावत एवं बाल भारती स्कूल के प्रधानाचार्या हिमानी रावत ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए सभी युवा एवं महिला रक्तदाताओं, रक्तप्रेरकों, समाजसेवी संगठनों, आधारशिला के स्वयंसेवकों तथा बाल भारती परिवार तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवकों के सहयोग हेतु विशेष आभार व्यक्त किया गया।

“जीते जी रक्तदान जाते जाते अंगदान जनजागरण अभियान में आधारशिला के सतीश मौर्य, रवींद्र भारद्वाज,  देवभूमि पहल के अध्यक्ष शिवम नेगी, शंकर बहादुर थापा, प्रदीप बड़ोला, संदीप बिष्ट, नितिन दिवाकर व कणव किरण संस्था के डॉ प्रियवंद मिश्रा, सारांश जखवाल, गौरव व VSHIL के स्वयं सेवकों तथा UK Drive के कर्मचारियों के सहयोग के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ धाम की तैयारियों पर सवाल, विधायक बुटोला ने जताई नाराजगी

Mon Apr 6 , 2026
बद्रीनाथ। विश्व प्रसिद्ध भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने की तिथि नजदीक आते ही धाम में अव्यवस्थाओं को लेकर राजनीति गरमाने लगी है। बद्रीनाथ विधानसभा के विधायक लखपत सिंह बुटोला ने धाम का दौरा कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान तैयारियों की बेहद सुस्त रफ्तार और चारों तरफ […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!