टिहरी लेक फेस्टिवल में करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, 16 टीमों का भव्य मार्च पास्ट, डीएम नितिका खण्डेलवाल ने किया शुभारम्भ

  • नई टिहरी में करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत, जिलाधिकारी ने किया मार्च पास्ट का शुभारंभ
  • टिहरी लेक फेस्टिवल में खेलों की धूम, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में 16 टीमें मैदान में

टिहरी : नई टिहरी में पडियार हाउस (नियर डाइजर) से बौराड़ी स्टेडियम तक जनरल के.एम. करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाली सभी 16 टीमों के खिलाड़ियों द्वारा भव्य मार्च पास्ट निकाला गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा मार्च पास्ट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में टिहरी नगर पालिका अध्यक्ष मोहन रावत भी उपस्थित रहे।

टिहरी झील महोत्सव –2026 के अंतर्गत बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय जनरल के.एम. करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इनमें ओल्ड स्टार टिहरी, टिहरी यंग, नॉर्थ कमांड, आईआईएमटी मेरठ, 13 गढ़वाल राइफल, 16 गढ़वाल राइफल, पिथौरागढ़ एफसी, हरियाणा सिटी एफसी, आरआरएफसी रुद्रप्रयाग, नोएडा एफसी, दून वारियर्स एफसी, यंग स्टार देहरादून, कोटद्वार एफसी, दिल्ली पुलिस, गढ़वाल हीरोज दिल्ली तथा सम्राट स्पोर्ट्स की टीमें शामिल हैं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट, जिसकी शुरुआत वर्ष 1951 में पुरानी टिहरी से हुई थी, अब प्रत्येक वर्ष नई टिहरी में भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि वे यहां के प्राकृतिक वातावरण का आनंद लें और अपने साथ टिहरी की यादगार स्मृतियां लेकर जाएं।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि टिहरी के पर्यटन और पहचान को आगे बढ़ाने में सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने खिलाड़ियों से टिहरी झील एवं जनपद के अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करने की अपील की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सभी टीमों के खिलाड़ी तथा टीम प्रबंधक उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटी कॉलोनी में आयोजित टिहरी झील महोत्सव–2026 “हिमालयन ओ2” का शुभारंभ

Fri Mar 6 , 2026
टिहरी : जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत कोटि कॉलोनी में 2021 के बाद 2026 मे आयोजित टिहरी झील महोत्सव–2026 में पुरानी टिहरी शहर की स्मृतियों को संजोए हुए प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें पुराने टिहरी शहर, विभिन्न मंदिरों के चित्र, पारंपरिक वाद्ययंत्र तथा अन्य ऐतिहासिक स्मृतियां प्रदर्शित की गईं। मुख्यमंत्री […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!