चमोली पुलिस का बड़ा खुलासा, नशे का मास्टर माइंड दबोचा

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में छात्रों तक नशा पहुंचाने वाले फरार चल रहे मुख्य सप्लायर बलवीर सिंह उर्फ बल्ली को चमोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 3 अक्टूबर 2025 को कोतवाली कर्णप्रयाग ने अजय सिंह पिमोली नाम के एक युवक को 520 ग्राम अवैध चरस के साथ पकड़ा था। जांच में यह सामने आया कि आरोपी बीटेक का छात्र था और श्रीनगर क्षेत्र के कॉलेज छात्रों तक नशा पहुंचाने के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।

मामले की गहराई से जांच करते हुए पुलिस ने बैंक ट्रांजेक्शन और कॉल डिटेल खंगाली। इससे पता चला कि इस पूरे नेटवर्क का मुख्य संचालक बलवीर सिंह है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। 5 मई को पुलिस टीम ने घेस-देवाल मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि जनपद में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और युवाओं को नशे से बचाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मानवेंद्र सिंह गुसाईं, हेड कांस्टेबल प्रदीप बहुखंडी, कांस्टेबल संतोष सिंह और हेड कांस्टेबल दिगंबर सिंह रावत शामिल रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एमडीडीए का बड़ा एक्शन, ऋषिकेश-कुंआवाला में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, 20 बीघा से अधिक प्लॉटिंग ध्वस्त, कई बहुमंजिला इमारतें सील

Fri May 8 , 2026
कुंआवाला-हरिद्वार रोड से लेकर ऋषिकेश तक चला अभियान, प्रवर्तन टीम और पुलिस बल के साथ सख्त कार्रवाई देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए देहरादून और ऋषिकेश क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने कुंआवाला हरिद्वार रोड और […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!