मुख्यमंत्री धामी ने नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन के काउंटडाउन रन को किया फ्लैग ऑफ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित नीती  एक्सट्रीम अल्ट्रा रन  के काउंटडाउन रन कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतिभागियों के साथ प्रतीकात्मक दौड़ में भी हिस्सा लिया। 

मुख्यमंत्री ने 31 मई  को आयोजित होने वाले नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन के शुभंकर क्यालु- हिम तेंदुआ का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में नई ऊर्जा, नए अवसर और नए विश्वास को जागृत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि युवाओं का उत्साह यह दर्शाता है कि उत्तराखंड के युवाओं में साहस, संकल्प और देश के लिए कुछ बड़ा करने का जज्बा कूट-कूट कर भरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीती  घाटी जैसे दुर्गम क्षेत्र में दौड़ने के लिए बुलंद हौंसले और हिमालय जैसा अडिग विश्वास आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार, होमस्टे, स्थानीय उत्पादों और युवा उद्यमिता को नई गति देगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के उस विजन का उल्लेख किया जिसमें सीमावर्ती गांवों को देश का पहला गांव बताया गया है। बताया कि देश के 27 राज्यों और 2 अन्य देशों से 900 से अधिक प्रतिभागियों ने इस महाआयोजन के लिए पंजीकरण कराया है। उन्होंने प्रतिभागियों को उत्तराखंड के साहस, पर्यटन और सामर्थ्य का ब्रांड एंबेसडर बताते हुए सुरक्षित एवं उत्साहपूर्वक दौड़ में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद नरेंद्र भंडारी सहित अनेक प्रतिभागी मौजूद रहे।

 
 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस जवान कैलाश रावत को DM और SP ने किया सम्मानित

Sat May 23 , 2026
चमोली। श्री बदरीनाथ धाम में तैनात पुलिस जवान कैलाश रावत को उनके उत्कृष्ट एवं मानवीय कार्य के लिए जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार गुजरात से आई एक महिला श्रद्धालु दर्शन के बाद रात्रि के समय भारी भीड़ […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!