किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोहियों से मिले सीएम धामी

  • 9 वर्षीय रियांश और 10 वर्षीय प्रिशा ने 5,895 मीटर ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोहियों मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने दोनों बच्चों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी कम उम्र में 5,895 मीटर ऊंची माउंट किलिमंजारो जैसी चुनौतीपूर्ण चोटी का सफल आरोहण करना बच्चों के साहस, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास को दर्शाता है। दोनों ने अपनी उपलब्धि से उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है और उनकी सफलता प्रदेश के अन्य बच्चों व युवाओं को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

9 वर्षीय रियांश पंत अल्मोड़ा के चीनाखान और 10 वर्षीय प्रिशा रावत नैनीताल जिले के बैलपड़ाव की निवासी हैं। दोनों ने 22 अगस्त 2026 को माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण कर चोटी पर तिरंगा फहराया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के बच्चों और युवाओं में प्रतिभा, साहस और सामर्थ्य की कमी नहीं है। पर्वतारोहण, खेल और अन्य साहसिक गतिविधियों में प्रदेश के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। राज्य सरकार युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड : मेला मंच की रेलिंग से लटके मिले छात्र और छात्रा के शव, हत्या या आत्महत्या?

Wed Sep 9 , 2026
चमोली: नंदानगर ब्लॉक के रामणी गांव में सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक छात्र और एक छात्रा के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। दोनों के शव गांव में स्थित मेला मंच की रेलिंग से लटके मिले हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!