बदरीनाथ धाम में फिर लौटी ठंड, बारिश और हिमपात से बदला मौसम

गोपेश्वर (चमोली)। उच्च हिमालय में स्थित बदरीनाथ धाम की पहाडियों पर बारिश तथा हिमपात से फिर ठंड लौट आई है। दरअसल बीते कुछ दिनों से बदरीनाथ धाम का मौसम खुश मिजाज बना हुआ था। इसके चलते ठंड का एहसास भी नहीं हो रहा था। सुहावने मौसम के बीच गुरूवार को बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले तो मौसम सामान्य सा बना था। दोपहर बाद मौसम ने यकायक करवट बदली। इसके चलते बदरीनाथ धाम की पहाडियों पर बर्फवारी तथा बारिश के चलते फिर ठंड लौट आई है। वैसे भी पिछले दो-तीन दिनों से मौसम में काफी तपिश देखने को मिल रही थी। यकायक मौसम के बदले मिजाज के चलते तीर्थयात्रियों को ठंड एहसास होने लगा है। हालांकि कई तीर्थयात्री बदरीनाथ की पहाड़ियों पर हिमपात होते देख अभिभूत हो उठे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चारधाम यात्रा की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी, सोशल मीडिया पर 24×7 निगरानी, भ्रामक खबर फैलाने वालों पर पुलिस द्वारा अब तक 3 FIR दर्ज

Thu Apr 23 , 2026
चारधाम यात्रा को बदनाम करने वालों पर एक्शन जारी, हर पोस्ट पर प्रशासन की पैनी नजर देहरादून : चारधाम यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं तथ्यहीन सूचनाएं प्रसारित करने वाले तत्वों के विरुद्ध राज्य सरकार ने कार्रवाई और तेज कर दी है। पूर्व में दर्ज प्रकरणों के क्रम […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!