राष्ट्रपति पदक पुरस्कार के लिए नामित किये गये कमांडेंट प्रमोद देवरानी

नई दिल्ली। सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी में तैनात कमांडेंट प्रमोद देवरानी को इनकी कर्तव्यनिष्ठा, लगन और मेहनत को देखते हुए आगामी गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्वारा सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित करने की सिफारिश गृह मंत्रालय ने की है।

कमांडेंट प्रमोद देवरानी के कार्यकाल में विभिन्न सेवा अवसरों पर उनके द्वारा किये गये कार्यों को देखते हुए गृह मंत्रालय भारत सरकार ने उन्हें सराहनीय सेवा मेडल से आगामी गणतंत्र दिवस में सम्मानित करने का फैसला किया है।

कमांडेंट प्रमोद देवरानी कोटद्वार ग्रास्टनगंज निवासी डी आर देवरानी के कनिष्ठ पुत्र हैं। कमांडेंट देवरानी के बड़े भाई विनोद देवरानी बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट के रूप में कार्यरत हैं।

कमांडेंट प्रमोद देवरानी ने वर्ष 2003 में सशस्त्र सीमा बल में प्रवेश लिया था, और तब से अब तक देश के कई भागों में अपनी सेवायें दे चुके हैं। 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी का शव पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला, सुसाइड नोट से मची सियासी हलचल

Sun Aug 16 , 2026
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी का शव रविवार सुबह उनके आवास के पास स्थित पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही रामपुरहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!