राष्ट्रीय पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता में आरक्षी युगल किशोर ने जीता गोल्ड

पौड़ी : बीती 9 मई से 13 मई तक लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आयोजित 2nd अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता में देशभर की विभिन्न पुलिस बलों के खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए जनपद पौड़ी गढ़वाल में नियुक्त आरक्षी युगल किशोर ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा, अनुशासन, समर्पण एवं शानदार प्रदर्शन का परिचय देते हुए पुरुष वर्ग 40 प्लस सिंगल्स कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर जनपद पौड़ी गढ़वाल एवं उत्तराखण्ड पुलिस का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

आरक्षी युगल किशोर द्वारा अपने कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प एवं खेल भावना के बल पर प्राप्त यह सफलता निश्चित रूप से प्रेरणादायी एवं सराहनीय है। उनकी यह उपलब्धि पुलिस विभाग के अन्य कार्मिकों एवं युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा मेडल विजेता खिलाड़ी को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दी। समस्त पौड़ी परिवार की ओर से आरक्षी युगल किशोर को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थराली का ऐतिहासिक कपूर गली भवन भीषण आग में खाक

Fri May 15 , 2026
थराली (चमोली)। थराली नगर में भीषण अग्निकांड में करीब 100 वर्ष पुराना ऐतिहासिक कपूर गली भवन जलकर राख हो गया। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार गुरूवार की सुबह करीब 10 बजे भवन से धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!