आपदा प्रबंधन मंत्री कौशिक ने लिया रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा

गोपेश्वर (चमोली)। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने शनिवार को मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन विष्णुगाड़-पीपलकोटी परियोजना की टनल में पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और रेस्क्यू टीमों से टनल में लापता श्रमिकों की तलाश के संबंध में जानकारी ली।

मंत्री ने टनल के भीतर चल रहे बचाव कार्य, जल निकासी, उपलब्ध मशीनरी और तकनीकी संसाधनों की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने रेस्क्यू अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने तथा उपलब्ध सभी संसाधनों और मशीनरी का बेहतर समन्वय के साथ उपयोग करने के निर्देश दिए।

कौशिक ने कहा कि टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती है और सभी को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जल निकासी कार्य में तेजी लाने तथा रेस्क्यू टीमों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

घटनास्थल का जायजा लेने के बाद मंत्री जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहुंचे और हादसे में घायल श्रमिकों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के उपचार की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कौशिक ने रेस्क्यू अभियान में जुटी टीमों की सराहना करते हुए कहा कि सभी टीमें पूरी तत्परता और समर्पण के साथ अभियान में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि लापता श्रमिकों की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है।

इस दौरान जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश सहित संबंधित अधिकारी और रेस्क्यू टीमों के सदस्य मौजूद रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भू-धंसाव से ब्रह्मसैण पर मंडराया खतरा, मकानों से लेकर सड़क तक संकट

Sat Aug 15 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। जिला मुख्यालय गोपेश्वर को घिंघराण से जोड़ने वाले मोटर मार्ग पर स्थित ब्रह्मसैण कस्बा लगातार हो रहे भू-धंसाव के कारण खतरे की जद में आ गया है। सड़क के निचले हिस्से में धंसाव बढ़ने से आवासीय और व्यावसायिक भवनों पर खतरा मंडरा रहा है, जबकि सड़क की स्थिति […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!