डीएम गौरव कुमार ने ली श्री नन्दा देवी राजजात की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

चमोली : आगामी श्री नन्दादेवी राजजात की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने शनिवार को जिला सभागार गोपेश्वर में समीक्षा बैठक ली, इस दौरान उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि श्री नन्दादेवी राजजात के जिन कार्यों एवं योजनाओं की स्वीकृति शासन से हो गयी है, उन्हें समय रहते पूर्ण करा लें। जिलाधिकारी ने श्री नन्दा देवी राजजात परिक्षेत्र, पड़ाव एवं मार्ग की एसेट मैपिंग करनें के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्री नन्दा देवी पड़ावों एवं मार्गों पर होंने वालें बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क, पैदल मार्ग, पार्किग और अन्य महत्त्वपूर्ण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।
बैठक में पर्यटन अधिकारी अरविन्द गौड़ ने बताया कि श्री नन्दा देवी राजजात हेतु शासन से लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जल संस्थान, पेयजल, ग्रामीण निर्माण,सिंचाई, गढ़वाल मण्डल विकास निगम आदि विभागों की 60 योजनाओं हेतु धनराशि रू0 17849.65 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति वर्तमान तक प्राप्त हो चुकी हैं। उन्होंने बताया अवशेष अन्य योजनाओं की वित्त्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति शासन से जल्द मिलनें की सम्भावना है। इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अभिषेक त्रिपाठी, प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश दुबे, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।





Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धार्मिक स्थल कैंची धाम के पास शराब की दुकान पर बवाल, सांसद ने लिखा CM को पत्र

Sat Apr 4 , 2026
नैनीताल : ज़िले से एक महत्वपूर्ण मामला सामने आया है, जहां भवाली स्थित कैंची धाम के पास प्रस्तावित शराब की दुकान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मुद्दे पर अजय भट्ट ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है और राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। नैनीताल […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!