एसआईआर के विरोध में गोपेश्वर में गरजे किसान, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

  • संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर धरना
  • ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव आयोग के चयन में बदलाव की मांग

गोपेश्वर (चमोली)। संयुक्त किसान मोर्चा के अखिल भारतीय आह्वान पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में उत्तराखंड किसान सभा चमोली ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को रद्द करने, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव आयोग के चयन की प्रक्रिया में बदलाव की मांग उठाई।

धरने के दौरान किसान सभा के पदाधिकारियों ने एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के चयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए चयन प्रक्रिया में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भी शामिल किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे नौजवानों और छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग भी उठाई।

किसान सभा ने इन मांगों को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग से आवश्यक कदम उठाने की अपील की। किसान सभा के जिलाध्यक्ष बस्ती लाल और जिला मंत्री कमलेश गौड़ ने कहा कि एसआईआर और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर संगठन का विरोध जारी रहेगा।

इस दौरान किसान सभा के प्रदेश महामंत्री भूपाल सिंह रावत, सीटू के जिला उपाध्यक्ष मदन मिश्रा, हिम्मत सिंह, नरेंद्र रावत, पुरुषोत्तम सती, बद्री सती, नंदन कठैत, महेंद्र सिंह समेत अन्य लोग शामिल रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार

Sun Oct 25 , 2026
होटल-रेस्टोरेंटों में घरेलू गैस के दुरुपयोग पर भी शिकंजा, रायवाला थाने में एफआईआर दर्ज; त्योहारों के बीच पूर्ति विभाग का अभियान तेज देहरादून। घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग के कारोबार के खिलाफ जिला प्रशासन एवं पूर्ति विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। शनिवार को देहरादून नगर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!