उत्तराखण्ड लोअर PCS 2024 का अंतिम परिणाम जारी, आयुष बेलवाल ने किया टॉप

हरिद्वार : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने लोअर PCS परीक्षा-2024 का अंतिम परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। परीक्षा में देहरादून के रहने वाले आयुष बेलवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं, जसपुर के बिक्रांत सिंह दूसरे और देहरादून की हिमानी लोहानी तीसरे स्थान पर रहीं। आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 113 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

88 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन

UKPSC के सचिव अशोक कुमार पांडेय के मुताबिक लोअर PCS भर्ती का विज्ञापन 13 दिसंबर 2024 को जारी किया गया था। कुल 113 पदों के लिए 88,688 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई। प्री परीक्षा में सफल होने वाले 1,758 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया गया। इसके बाद 13 और 14 सितंबर को मुख्य परीक्षा आयोजित हुई। मुख्य परीक्षा के परिणाम के आधार पर 406 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किए गए।

इसके बाद चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में 27 जुलाई से 3 सितंबर के बीच साक्षात्कार आयोजित किए गए। साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग ने शुक्रवार को अंतिम परिणाम जारी किया।

113 पदों पर हुआ अभ्यर्थियों का चयन

लोअर PCS परीक्षा के अंतिम परिणाम में विभिन्न विभागों के कुल 113 पदों के लिए चयन किया गया है। पदवार चयन का विवरण इस प्रकार है:

– नायब तहसीलदार: 36 पद

– उप कारापाल: 14 पद

– पूर्ति निरीक्षक: 36 पद

– विपणन निरीक्षक: 6 पद

– श्रम प्रवर्तन अधिकारी: 5 पद

– आबकारी निरीक्षक: 5 पद

– ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक: 2 पद

– गन्ना विकास निरीक्षक: 6 पद

– खांडसारी निरीक्षक: 3 पद

 

ये रहे लोअर PCS परीक्षा के टॉप-10 अभ्यर्थी

अंतिम परिणाम में मेरिट सूची के शीर्ष 10 स्थानों पर रहने वाले अभ्यर्थियों की सूची इस प्रकार है:

 

रैंक       अभ्यर्थी           स्थान

1- आयुष बेलवाल        देहरादून

2- बिक्रांत सिंह            जसपुर

3- हिमानी लोहानी        देहरादून

4- अनिमेश पुनेठा         लोहाघाट

5- भूपेश सिंह नगरकोटि  बागेश्वर

6- रोहन नाथ                  अल्मोड़ा

7- लोकेश सिंह सजवाण   रुद्रप्रयाग

8- कार्तिक भट्ट                बागेश्वर

9- करिश्मा मनकोटि         हल्द्वानी

10- प्रतीक्षा राज चौहान     हल्द्वानी

 

कैटेगरी के अनुसार कटऑफ

लोअर PCS परीक्षा के अंतिम परिणाम में श्रेणीवार कटऑफ इस प्रकार रही:

– जनरल: 282 अंक

– ओबीसी: 282 अंक

– अनुसूचित जाति (SC): 252 अंक

– अनुसूचित जनजाति (ST): 263 अंक

 

आयोग द्वारा अंतिम परिणाम जारी किए जाने के साथ ही लंबे समय से चल रही लोअर PCS भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है। चयनित 113 अभ्यर्थियों को अब संबंधित पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड सहकारिता चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत

Mon Sep 28 , 2026
देहरादून : जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) अल्मोड़ा के चुनाव के साथ ही उत्तराखण्ड के सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में भाजपा का बोर्ड बन गया है। शनिवार को अल्मोड़ा डीसीबी के चुनाव में मिली लटवाल को अध्यक्ष और भावना जोशी को उपाध्यक्ष चुना गया। खास बात यह रही कि प्रदेश […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!