गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी, तीसरी बार बनें राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से आने वाले गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपकर संगठन के प्रति उनके अनुभव, विश्वसनीयता और प्रतिबद्धता पर एक बार फिर मुहर लगा दी है। भाजपा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां केवल पद नहीं बल्कि निरंतर प्रदर्शन का परिणाम होती हैं और बलूनी का तीसरी बार चयन इसी का प्रमाण है। पार्टी के विचार, सरकार की उपलब्धियां और वरिष्ठ नेतृत्व के संदेशों को पारंपरिक मीडिया से लेकर डिजिटल-सोशल मीडिया तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में उनकी भूमिका अहम मानी जाती है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के साथ संगठन के अभियानों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। राजनीतिक संवाद के बदलते स्वरूप में श्री बलूनी का अनुभव भाजपा के मीडिया तंत्र को और मजबूत और जन-केंद्रित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : सितंबर से शुरू होंगी जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं

Mon Aug 17 , 2026
पौड़ी : सत्र 2026-27 में आयोजित होने वाली जनपद एवं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर मुख्य शिक्षाधिकारी अत्रेश सयाना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन, खिलाड़ियों के चयन, पात्रता प्रमाण पत्र, क्रीड़ा शुल्क और टीमों की व्यवस्थाओं को लेकर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!