मौसम बिगड़ा तो 27 सितंबर तक थमी चारधाम यात्रा

  • रेड अलर्ट के चलते दोपहर से यात्रा स्थगित
  • श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए गढ़वाल मंडल आयुक्त का आदेश

देहरादून।मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते चारधाम यात्रा को 26 सितंबर की दोपहर से 27 सितंबर तक स्थगित कर दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने सभी जिलाधिकारियों को यात्रा रोकने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

गढ़वाल मंडल आयुक्त की ओर से 26 सितंबर को जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर देश-विदेश से चारधाम के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 26 सितंबर की दोपहर से 27 सितंबर तक चारधाम यात्रा स्थगित रहेगी।

आदेश में सभी जिलाधिकारियों से अपने-अपने जनपदों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। मौसम सामान्य होने के बाद यात्रा दोबारा शुरू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को आदेश की जानकारी भेजते हुए पंजीकरण अग्रिम आदेश तक स्थगित रखने के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला कबड्डी में भारत का स्वर्णिम दांव, ईरान को 37-34 से हराया

Sat Sep 26 , 2026
नागोया। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को 37-34 से हराकर खिताब बरकरार रखा। इसके साथ ही भारत ने 2026 एशियाई खेलों में अपना तीसरा स्वर्ण पदक […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!