फाइनल में देवप्रयाग को ट्राईब्रेकर में 7-6 से हराया, पौड़ी ने कोटद्वार को हराकर हासिल किया तीसरा स्थान

पौड़ी : खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के बालक वर्ग अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले रांसी खेल मैदान पौड़ी में खेले गए। रोमांचक फाइनल मुकाबले में विधानसभा रामनगर ने विधानसभा देवप्रयाग को ट्राईब्रेकर में 7-6 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

पहला सेमीफाइनल मुकाबला विधानसभा कोटद्वार और विधानसभा रामनगर के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 गोल की बराबरी पर रही। इसके बाद ट्राईब्रेकर में रामनगर ने कोटद्वार को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में विधानसभा देवप्रयाग ने विधानसभा पौड़ी को 1-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में रामनगर और देवप्रयाग की टीमें निर्धारित समय तक 1-1 गोल की बराबरी पर रहीं। इसके बाद विजेता का फैसला ट्राईब्रेकर से हुआ, जिसमें रामनगर ने देवप्रयाग को 7-6 से हराकर खिताब अपने नाम किया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में विधानसभा पौड़ी ने विधानसभा कोटद्वार को 1-0 से पराजित किया।

प्रतियोगिता के समापन पर जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि वहीं 29 सितंबर को अंडर-14 एवं अंडर-19 बालिका वर्ग में बैडमिंटन, मलखंभ, फुटबाल, एथलेटिक्स, खो-खो एवं पिट्ठू की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक राकेश मोहन बलोदी, राजेंद्र रावत, जगमोहन सिंह बिष्ट एवं सुरेंद्र रावत, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भगवान गुसाईं, नरेश रावत, दिनेश नेगी, सचिन कश्यप, अजयपाल असवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

 

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

PM मोदी ने किया उत्तराखण्ड के सीमांत क्षेत्र में रहने वाली 83 वर्षीय पूर्णिमा रावत का जिक्र

Thu Oct 1 , 2026
देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण में उत्तराखण्ड के दो लोगों का जिक्र किया। इनमें चमोली जिले के माणा गांव की 83 वर्षीय पूर्णिमा रावत और उत्तरकाशी जिले के बगोरी गांव के होमस्टे संचालक हरदेव सिंह राणा शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने दोनों […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!