पाबौ के खुड़डेश्वर मैदान में जल उत्सव-2026 का शुभारंभ

पाबौ : विकासखंड पाबौ के खुड़डेश्वर मैदान में स्प्रिंग एण्ड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (सारा), उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय जल उत्सव-2026 का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने जल संरक्षण एवं प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण में जनभागीदारी को आवश्यक बताया। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया तथा वृक्षारोपण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड के पारंपरिक जल स्रोत, नदियां, गाड़-गदेरे, नौले और धारे राज्य की महत्वपूर्ण प्राकृतिक संपदा हैं। उन्होंने कहा कि बदलती जलवायु परिस्थितियों और बढ़ती जल आवश्यकताओं को देखते हुए जल स्रोतों का संरक्षण और पुनर्जीवन आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन का कार्य कर रही है। साथ ही स्थानीय समुदायों, महिला समूहों और युवाओं की भागीदारी से इन प्रयासों को और प्रभावी बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम के बाद मंत्री ने खुड़डेश्वर खेल मैदान के समीप आयोजित स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया और लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

इस दौरान उन्होंने वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक है तथा लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, डिप्टी डायरेक्टर सारा अजय कुमार सोनकर, तहसीलदार जे.आर. गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रन फॉर योग दौड़ में गूंजा स्वस्थ चमोली का संकल्प, युवाओं ने दिखाई दमखम

Wed Jun 17 , 2026
पुरुष वर्ग में आदित्य और महिला वर्ग में निशा रहीं अव्वल गोपेश्वर (चमोली)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पखवाड़े के अंतर्गत जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग चमोली की ओर से बुधवार को गोपेश्वर में रन फॉर योग दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं और नागरिकों ने […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!