कैंट विधानसभा क्षेत्र में आप ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन

देहरादून। आम आदमी पार्टी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया।  कार्यक्रम में महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के साथ-साथ समाज में आपसी सहयोग, सम्मान, सुरक्षा और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।

प्रदेश कोषाध्यक्ष शरद जैन ने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति और सामाजिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समाज में महिला सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

प्रदेश महासचिव श्याम बाबू पाण्डेय ने कहा कि आम आदमी पार्टी सामाजिक सद्भाव, समानता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि त्योहार समाज के विभिन्न वर्गों को एक-दूसरे के करीब लाने का काम करते हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष सुधा पटवाल ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज और प्रदेश का समग्र विकास संभव नहीं है। महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर उपलब्ध कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को जनता से जोड़ने के साथ समाज में प्रेम, सौहार्द और एकजुटता का संदेश देते हैं।

कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष शरद जैन, प्रदेश महासचिव श्याम बाबू पाण्डेय और प्रदेश उपाध्यक्ष सुधा पटवाल मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सूबे के युवाओं को मिलेगी एआई और रोबोटिक्स की आधुनिक शिक्षा

Sat Aug 29 , 2026
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स जैसे आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में प्रदेश में ही पढ़ाई का अवसर मिलेगा। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बीटीकेआईटी द्वाराहाट में दो नए बीटेक पाठ्यक्रम शुरू करने को मंजूरी दी है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आर्टिफिशियल […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!