पौड़ी गढ़वाल: MLA राजकुमार पोरी ने सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा दल को किया रवाना

पौड़ी : जिलाधिकारी के निर्देशन में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के तहत सोमवार प्रातः पौड़ी से श्रद्धालुओं एवं सांस्कृतिक दल को गुजरात स्थित सोमनाथ धाम के लिए रवाना किया गया। स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा दल को रवाना किया और सभी यात्रियों को शुभकामनाएं दीं।

यात्रा के नोडल अधिकारी अनिरुद्ध सिंह बिष्ट ने बताया कि यात्रा दल में जनपद के 42 श्रद्धालुओं के अलावा गढ़ कला सांस्कृतिक संस्थान, पौड़ी के 20 सदस्यीय सांस्कृतिक दल के कलाकार भी शामिल हैं। यात्रा के दौरान सांस्कृतिक दल उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं की प्रस्तुति देगा।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने यात्रियों से अनुशासन एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पात्र लोगों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाएं – सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

Fri Jul 17 , 2026
पौड़ी : सोमवार को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नाज़िश कलीम की अध्यक्षता में प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ताओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पैनल अधिवक्ताओं द्वारा संचालित विभिन्न वादों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सचिव ने निःशुल्क विधिक सहायता […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!