कोटद्वार : PG कॉलेज में स्पोकेन इंग्लिश कोर्स शुरू

कोटद्वार : डॉ. पी.डी.बी.एच. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में विद्यार्थियों के अंग्रेजी भाषा एवं संचार कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से वाधवानी फाउंडेशन के सहयोग से स्पोकेन इंग्लिश फाउंडेशन कोर्स (Spoken English Foundation Course) का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

इस पाठ्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा में प्रभावी संवाद, आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना तथा उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा एवं रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने इस पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. डी.एस. नेगी ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक एवं वैश्विक परिवेश में अंग्रेजी भाषा में प्रभावी संचार कौशल विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि “केवल विषयगत ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में अपनी बात को आत्मविश्वास एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की क्षमता भी विकसित होना आवश्यक है।”

प्राचार्य ने वाधवानी फाउंडेशन के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कौशल-विकास कार्यक्रम विद्यार्थियों को रोजगारपरक, आत्मनिर्भर एवं भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने तथा नियमित अभ्यास के माध्यम से अपने संचार कौशल को बेहतर बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में वाधवानी फाउंडेशन की ओर से डॉ. पंकज शर्मा (प्रोजेक्ट लीड), धर्मेन्द्र सिंह चौहान (एरिया कोऑर्डिनेटर) एवं पवन बलूनी (प्रोजेक्ट मैनेजर) उपस्थित रहे। महाविद्यालय की ओर से डॉ. निशांत भट्ट (नोडल/संयोजक), डॉ. वर्षा सिंह (सदस्य) एवं डॉ. जितेन्द्र सिंह (सदस्य) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वाधवानी फाउंडेशन स्किल डेवलपमेंट समिति के डॉ. सुरेश कुमार (संयोजक), डॉ. अंशिका बंसल (सदस्य), डॉ. सुनीता नौटियाल (सदस्य), डॉ. जितेन्द्र दिवाकर (सदस्य) एवं डॉ. ऐश्वर्या राणा (सदस्य) भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आयोजक डॉ. दीपक पाण्डेय ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की उपयोगिता एवं इसके माध्यम से प्राप्त होने वाले कौशल-विकास के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से कक्षाओं में प्रतिभाग करने एवं अंग्रेजी संचार कौशल के निरंतर अभ्यास का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्रशासन द्वारा वाधवानी फाउंडेशन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

57वीं जीएसटी काउंसिल के बड़े फैसले, कारोबारियों को राहत

Sat Oct 10 , 2026
अभियोजन की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़. गिरफ्तारी शक्तियों पर अंकुश. छोटे ई-कॉमर्स कारोबारियों के लिए पंजीकरण आसान. नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में गुरुवार को नई दिल्ली में हुई 57वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में कारोबारियों, एमएसएमई और छोटे करदाताओं को राहत देने […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!