पिता की डांट से घर छोड़ा किशोर, ज्योतिर्मठ पुलिस की सतर्कता से परिजनों से मिला

​ज्योतिर्मठ (जोशीमठ। हाईस्कूल में कम अंक आने पर पिता की डांट से आहत होकर घर से निकला बरेली (UP) का एक 17 वर्षीय किशोर पुलिस की सतर्कता से सकुशल अपने परिजनों को मिल गया। थाना भुता (बरेली) से लापता हुआ यह बालक ट्रेन और निजी वाहन के जरिए भटकते हुए शनिवार शाम ज्योतिर्मठ पहुंच गया था, जहां संदिग्ध अवस्था में घूमने पर सिपाही थुसिग आर्मी की सूचना पर उसे कोतवाली लाया गया।

​कोतवाली पुलिस ने बालक की काउंसलिंग कर उसे भोजन व आश्रय दिया और बरेली पुलिस से समन्वय स्थापित कर उसके परिजनों को सूचित किया। बेटे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करा चुके परिजन आनन-फानन में ज्योतिर्मठ पहुंचे, जहां पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी कर बालक को उनके सुपुर्द किया। अपने जिगर के टुकड़े को सुरक्षित पाकर भावुक परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस की मानवीयता और तत्परता का तहे दिल से आभार जताया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पोषण निगरानी ऐप : कुपोषण के समाधान के लिए डेटा का उपयोग

Mon Apr 27 , 2026
प्रो. लिंडसे जैक्स हममें से कई लोग अपने डॉक्टरों को इलेक्ट्रॉनिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड में जानकारी दर्ज करते हुए देखते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि ये डेटा समय के साथ हमारे स्वास्थ्य की निगरानी करने में मदद करेंगे, जोखिमों की शुरुआत में ही पहचान कर लेंगे और समय पर कार्रवाई […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!