टीएचडीसी पर वादाखिलाफी का आरोप, नागपुर क्षेत्र में आंदोलन की चेतावनी

गोपेश्वर (चमोली)। नगर पंचायत पीपलकोटी और बंड नागपुर संगठन ने टीएचडीसी एवं कार्यदायी संस्था पर जनहित से जुड़े मुद्दों पर दिए गए आश्वासनों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। संगठनों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर 12 सूत्रीय मांगों पर जल्द कार्रवाई कराने की मांग की है।

नगर पंचायत अध्यक्ष और बंड नागपुर संगठन की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि 4 मई को उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में टीएचडीसी और कार्यदायी संस्था को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। बैठक में विद्यालयों के आधारभूत ढांचे के विकास, शवदाह घाटों तक पहुंच मार्गों के सुधारीकरण, डंपिंग जोन की अव्यवस्थाओं की जांच तथा प्राकृतिक जल स्रोतों के पुनर्निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर 15 दिन के भीतर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया था।

संगठन का आरोप है कि निर्धारित समयसीमा समाप्त होने के बावजूद वर्तमान तक किसी भी मुद्दे पर धरातल पर प्रभावी कार्य शुरू नहीं किया गया है। इससे क्षेत्रीय जनता, परियोजना प्रभावित परिवारों और बेरोजगार युवाओं में भारी नाराजगी व्याप्त है। प्रशासन से मांग की गई है कि टीएचडीसी और संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देश जारी कर लंबित 12 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई कराई जाए। चेतावनी दी गई है कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो नागपुर क्षेत्र की जनता टीएचडीसी के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन और धरना-प्रदर्शन शुरू करने को मजबूर होगी।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष आरती नवानी, मनोरमा देवी, नरेंद्र पोखरियाल, मुकेश रावत, राकेश नवानी समेत अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : नमस्ते योग ऐप के माध्यम से कर्मचारियों को कराया गया योगाभ्यास

Sun Jun 14 , 2026
पौड़ी : आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन एवं जन-जागरुकता के उद्देश्य से आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग, पौड़ी गढ़वाल द्वारा जिला कार्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विकसित “नमस्ते योग” ऐप के माध्यम से अधिकारी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!