गुस्से में घर छोड़कर कोटद्वार पहुंचे तीन नाबालिग, पुलिस की तत्परता से सुरक्षित लौटे अपने परिवार के पास

कोटद्वार : कभी-कभी बच्चों का मासूम गुस्सा उन्हें ऐसे कदम उठाने पर मजबूर कर देता है, जिसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं। 30 मई को कोटद्वार क्षेत्र के किशनपुरी-कलालघाटी में तीन नाबालिग बालक संदिग्ध अवस्था में भटकते हुए पाए गए। सूचना मिलने पर कोटद्वार पुलिस टीम ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तीनों बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर चौकी कलालघाटी लाया तथा उनसे बातचीत की।

बातचीत के दौरान बच्चों ने बताया कि वे डोईवाला (देहरादून) के निवासी हैं तथा घर में माता-पिता की डांट से नाराज होकर गुस्से में घर छोड़कर कोटद्वार आ गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए बच्चों के परिजनों की तलाश शुरू की। बच्चों की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित की गई तथा डोईवाला पुलिस से भी समन्वय स्थापित किया गया। 

पुलिस के निरंतर प्रयासों से शीघ्र ही बच्चों के परिजनों से संपर्क स्थापित हो गया। जब परिजन चौकी कलालघाटी पहुंचे जिसके उपरांत तीनों नाबालिग बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र को दी कई सौगातें

Mon Jun 1 , 2026
श्रीनगर : कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने रविवार को श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के व्यापक भ्रमण के दौरान धार्मिक, सामाजिक और विकासात्मक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए क्षेत्र को कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं।  अपने भ्रमण के दौरान डॉ. रावत ने देवलगढ़ स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर के […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!