लेंसकार्ट ड्रेस कोड विवाद पर हंगामा, बजरंग दल का प्रदर्शन, दो दिन में माफीनामे की मांग

देहरादून: लेंसकार्ट के ड्रेस कोड को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोमवार को देहरादून में भी स्थिति गरमा गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चकराता रोड और एक मॉल स्थित लेंसकार्ट शोरूम में पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शोरूम के कर्मचारियों के माथे पर तिलक लगाया और उनके हाथों में कलावा बांधा। बजरंग दल का आरोप है कि कंपनी ने कर्मचारियों को तिलक और कलावा पहनने से रोकने का निर्देश जारी किया है, जिसका उन्होंने कड़ा विरोध किया।

बजरंग दल के प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने कहा कि यह आदेश धार्मिक भावनाओं के खिलाफ है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कंपनी दो दिन के भीतर माफीनामा जारी नहीं करती है, तो देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

वहीं, लेंसकार्ट की ओर से सामने आया है कि यह एक पुराना आदेश था, जिसे लेकर पहले ही स्पष्टीकरण और खेद जताया जा चुका है। कंपनी का कहना है कि कर्मचारियों की धार्मिक अभिव्यक्ति पर कोई रोक नहीं है।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने घटना की निंदा की है और इसे गुंडागर्दी बताया है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत-नेपाल सीमा पर ‘कस्टम’ की दीवार, खतरे में ‘रोटी-बेटी’ का प्राचीन रिश्ता

Wed Apr 22 , 2026
नई दिल्ली/काठमांडू : भारत और नेपाल के बीच की सीमा कभी नक्शे पर खिंची केवल एक लकीर नहीं थी; यह साझा चूल्हे और साझा संस्कृति का गलियारा रही है। लेकिन 15 अप्रैल 2026 से नेपाल की बालेन सरकार द्वारा लागू किए गए नए कस्टम नियमों ने इस सहज रिश्ते में […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!