उत्तराखण्ड : भारतीय शूटिंग के दिग्गज जसपाल राणा का निधन

देहरादून : उत्तराखण्ड और देश के खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाले प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे उत्तराखण्ड सहित देशभर के खेल प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक जताया है।

जानकारी के अनुसार, जसपाल राणा भारतीय पिस्टल निशानेबाजों के लिए हाई-परफॉर्मेंस कोच के रूप में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप से भारत लौटते समय उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। नई दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा था। बाद में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने उनके निधन की पुष्टि की। टिहरी जिले के नैनबाग क्षेत्र चिलामू गांव निवासी जसपाल राणा उत्तराखण्ड की ही नहीं देश की शान थे। उन्होंने न केवल अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि युवा खिलाड़ियों को भी नई दिशा दी। देहरादून के मझोन स्थित उनकी शूटिंग रेंज से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हुए। उनके मार्गदर्शन में मनु भाकर जैसे कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने सफलता हासिल की और देश का नाम रोशन किया।

जसपाल राणा का योगदान भारतीय निशानेबाजी के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उनका जाना खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदरीनाथ से थराली तक टिकट की दौड़, भाजपा-कांग्रेस समेत कई चेहरे मैदान में

Sun Jun 14 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में अभी समय भले ही बाकी हो, लेकिन सीमांत जनपद चमोली की बदरीनाथ, कर्णप्रयाग और थराली विधानसभा सीटों पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। भाजपा और कांग्रेस के साथ वामपंथी दल, उक्रांद व आप के संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!