एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त

  • पुलिस रिपोर्ट के आधार पर 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 04 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही
  • शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत बाहरी छात्रों की पृष्ठभूमि के साथ-साथ उनकी गतिविधियों पर भी पुलिस द्वारा लगातार रखी जा रही सतर्क दृष्टि

देहरादून : जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा पढाई की आड में हुडदंग करने तथा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त छात्र/छात्राओं के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही के साथ-साथ संबंधित शिक्षण संस्थानों में भी उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं उक्त निर्देशों के अनुपालन में पुलिस द्वारा लगातार आपराधिक गतिविधियों, हुडदंग, नशा खोरी, जैसी घटनाओं में लिप्त पाये जाने वाले छात्रों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही ऐसे सभी छात्रों की सूची तैयार कर, उनके विरुद्ध दर्ज मुकदमों व प्राप्त शिकायतों के विवरण सहित रिपोर्ट संबंधित यूनिवर्सिटी प्रशासन को प्रेषित की गई है, जिसमें उक्त छात्रों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की संस्तुति की गई है।

पुलिस द्वारा अब तक आपराधिक गतिविधियों/नशे के कारोबार व मारपीट व हुडदंग में शामिल रहे विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 98 छात्रों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु रिपोर्ट भेजते हुए विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्यनरत 84 छात्रों के विरुद्ध निलंबन तथा 04 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा सभी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत बाहरी छात्रों की पृष्ठभूमि की जांच करते हुए उनकी गतिविधियों पर भी लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है

एसएसपी दून की सभी छात्र-छात्राओं को स्पष्ट हिदायत, छात्र जीवन भविष्य निर्माण का समय है, इसे आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहकर बर्बाद न करें। किसी भी छात्र की कानून व्यवस्था को बिगाड़ने अथवा किसी आपराधिक क्रियाकलाप में संलिप्तता पाये जाने पर उसके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में IAS और PCS अधिकारियों के विभाग बदले, इनको मिली बड़ी की जिम्मेदारी

Sat Aug 29 , 2026
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), राज्य सिविल सेवा (PCS) और सचिवालय सेवा के छह अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से 25 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!