कोटद्वार : भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल का पार्टी से हुआ निष्कासन

कोटद्वार: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के आरोप में कोटद्वार नगर मंडल के उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्हें तत्काल प्रभाव से सभी पदों एवं दायित्वों से मुक्त करते हुए संगठन की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

इस संबंध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष कुंज अग्रवाल की ओर से 30 सितंबर को प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। विज्ञप्ति में बताया गया कि जिला कोटद्वार के जिलाध्यक्ष शांता बमराड़ा, प्रदेश जिला प्रभारी अजय उनियाल एवं जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई है।

अभिषेक अग्रवाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण संगठन के सभी पदों और जिम्मेदारियों से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है। साथ ही उन्हें छह वर्ष के लिए संगठन की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है।

 

 

 

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन मजबूत करने पर मंथन

Thu Oct 1 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की कवायद तेज कर दी है। बुधवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित कांग्रेस कार्यालय में बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला की मौजूदगी में संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!